लेखपाल संघ के जिलामंत्री राम समुझ सेवानिवृत्त, तहसील मे हुआ विदाई समरोह

June 30, 2022 7:32 PM0 commentsViews: 142
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ में कार्यरत लेखपाल संघ के जिला मंत्री रामसमुझ आज सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में राजस्व परिवार द्वारा तहसील सभाकक्ष नौगढ़ में उपजिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता एवं रामकरन गुप्ता के संचालन में उनकी विदाई समारोह आयोजित की गई।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आज के इस राजनैतिक युग में जो कर्मचारी कुशलता पूर्वक सेवानिवृत्त हो जाए वह सबसे बड़ा भाग्यशाली होता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अब अपने सरकारी दायित्व से सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त लेखपाल राम समुझ, एवं चैनमैन रामदेव को अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, दैनिक उपयोगी वस्तु देकर साथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर तहसीलदार राम ऋषि रमन, तहसीलदार न्यायिक प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक सदर शीतल प्रसाद द्विवेदी, विजय प्रकाश गुप्ता, अम्बरीश, इफ्तिखार अहमद, प्रेम प्रकाश, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, कृष्णानंद चौधरी, राजेश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, भानु प्रताप, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी, मंत्री दिलीप कुमार एलआरसी गंगाराम सहित तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, राम करन गुप्ता, राम शंकर द्विवेदी, गणेश त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, रामदेव यादव, विनय पांडे, शशांक सौरभ, बिंदुसार मौर्य, अमित कुमार, सुबोध, रमेश, अशोक, विकास दीपक, अनूप यादव, राहुल त्रिपाठी, अब्दुल गफ्फार, देवेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply