गरीबों के मसीहा थे स्व दिनेश सिंह- माता प्रसाद
अजीत सिंह
सिंद्धार्थनगर। स्व दिनेश सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। इसीलिए उन्हें हमेशा ही गरीबों के मसीहा के रुप में याद किया जाता रहेगा। गरीबों के बारें में वह जितना सोचते थे, उतना सोचने वाला व्यक्ति बिरले ही पैदा होते हैं।
उपरोक्त विचार पूर्व विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने व्यक्त किया। वह शनिवार को स्व दिनेश सिंह के आठवें पुण्यतिथि पर चिल्हिया बाजार (दिनेश नगर) में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य आतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्व दिनेश सिंह स्वयं गरीब परिवार से निकले थे। इसीलिए वह गरीबों के दर्द को भली प्रकार से समझते थे और यहीं कारण था कि वह हर पल इस वर्ग के उत्थान को लेकर विचार करते रहे।
स्व. सिंह के साथ बिताये पल को याद करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि वह हमेशा जिले के विकास को लेकर शासन में संघर्ष करते थे। इससे पूर्व स्व सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करते समय श्री पांडेय समेत उपस्थित सभी लोग भावुक हो गये।
स्व दिनेश के पत्नी एवं पूर्व विधायक श्रीमती लालमुन्नी सिंह ने कहा कि अपने पति के सपने को साकार करने के लिए ही वह राजनीति में आयी थी और मरते दम तक क्षेत्र के विकास में अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अजय चैधरी उर्फ झिनकू चैधरी,पूर्व विधायक मु सईद भ्रमर, इन्द्रासना त्रिपाठी, चिनकू यादव, जुवैदा चैधरी, विरेन्द्र तिवारी, अनूप यादव, प्रदीप पथरकट, विभा शुक्ला, मुरलीधर मिश्रा, बबलू चैबे, सोनू सिंह आदि की उपस्थिति रही। अंत में स्व दिनेश सिंह के पुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन सिंह ने सभी का आभार जताया।