झरुआ बलात्कार कांडः आठ साल की बच्ची से रेप करने वाला दरिंदा चार महीने बाद पकड़ा गया

April 28, 2016 5:39 PM0 commentsViews: 567
Share news

नजीर मलिक

प्रेस कानफ्रेंस में पुलिसजनों के साथ आरोपी गुड्डू

प्रेस कानफ्रेंस में पुलिसजनों के साथ आरोपी गुड्डू

सिद्धार्थनगर। चार महीने पहले आठ साल की बच्ची से रेप कर उसे मौत के कगार पर पहुचाने वाला दरिंदा गुड्डू आखिर आज सुबह गिरफ्तार हो ही गया। गुड्उू उर्फ दीनारायन शोहरतगढ़ थाने के ग्राम धनगढ़िया टाला मिझुनिहां का निवासी है। यह प्रकरण झरुआ बलात्कार कांड के नाम से चर्चित हुआ था।

बताया जाता है कि गुड्डू तकरीबन सवा छः बजे अपनी पैसन मोटर साइकिल के साथ कहीं जा रहा था। चिल्हिया थाने के चकिया मोड़ के पास चिल्हिया पुलिस द्धारा वाहन चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह झरुआ रेप कांड का अभियुक्त भी है।

धारा 376 का आरोपी गुड्डू उर्फ दीपनारायण तकरीबन चार महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम भी रख छोड़ा था। जैसे ही पता चला कि यह झरुआ बलात्कार कांड का आरोपी दंरिंदा है, पुलिस की बांछें खिल गईं।

क्या था झरुआ रेप कांड?

बीते 9 जनवरी को बानगंगा बैराज के निकट के गांव की रहनी वाली आठ साल की एक लड़की अपनी दो अन्य साथी लड़कियों के साथ झरुआ ग्राम के निकट घास काटने गई थी। मौका पाकर उसने एक पीड़ित लड़की को पास की झाड़ियों में ले जाकर रेप किया।

पीड़िता लड़की की चीख पुकार सुनने के बाद दो अन्य लड़कियां भाग कर गांव पहुंची। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहू लुहान मिली। उसे जिला चिकित्सालय से गोरखुपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचााई गई।
बच्ची बेहद गरीब परिवार से थी।

एसपी ने कहा

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि चिल्हिया पुलिस को स्केच के आधार पर गुड्डू पर शक हुआ और छानबीन के दौरान वह वांछित आरोपी निकला। इस गिरफ्तारी में थानाघ्यक्ष चिल्हिया अनिल कुमार शार्मा, मानवेन्द्र सिंह थाना शोहरतगढ़ की भूतिका उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply