आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, आंसुओं में डूबे दो परिवार

June 30, 2022 12:20 PM0 commentsViews: 278
Share news

अजीत सिंह

बांसी, सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरसिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की झुलस कर दर्दनाक मौत हो जाने की खबर है। गौतम पुत्र रबीन्द्र और सुखबिन्दर पुत्र अनिल नामक दोनों बच्चों की उम्र क्रमशः 8 व 9 साल की थी। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है और दोनों के घरों में रोने कलपने से कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीएम बांसी ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजालिया औ दोनों परिवारों को ढाढंस बंधाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को गांव के रवीन्द्र व अनिल के पुत्र गौतम और सुखबिन्दर आपस में खेल रहे थे। मौसम खराब औरबिजली रह रह कर कड़क रही थी। तभी दोनों बच्चे अपनी भैस को लेकर उसे चराने निकल गये। अभी वह घर से थोड़ी दूर पर भैसों को चराने में ही लगे थेकि आसमान पर बिजली की कड़क शुरू हो गई। दोनों बच्चे बरा कर घर की ओर भागे मगर तभी आकाशीय बिजली गिरी औ दोनों उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये।

 घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। वह दोनों बच्चे जमीन पर गिर कर तड़प रहे थे। आनन फानन में दोनों को वाहन के माध्यम से सामुदायिक अस्पताल तिलौली ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने देखते ही दोनों बालकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में ही दोनों परिवारों में रुदन शुरू हो गया। यह दृष्य देख कर मौके पर मौजूद अन्य लाग भी द्रवित हो गये। दोनों बच्चों की लाशें गांव में आने पर गांव में भी शोक छा गया।

बता दें कि 9 वर्षीय मृतक गौतम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरी तरफ 8 साल की सुखबिंदर भी अपने तीन भाइयों में मंझला था। घटना से दुखी दोनों परिवार अपने बच्चों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे, मगर घटना का मुआयना करने पहूंचे एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने दोनों परिवारों को पोस्टर्माम की अहमियत समझा कर उन्हें इसके लिए राजी किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरमिलखने तक गांव में शेक की लहर छायी हुई थी।

 

Leave a Reply