पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन

June 27, 2020 1:40 PM0 commentsViews: 421
Share news

सग़ीर ए ख़ाकसार

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल,डीजल के दामो मे लगातार वृध्दि के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।इसी क्रम में पार्टी ने लखनऊ में हाईकोर्ट चौराहा, स्वास्थ्य भवन के पास गाड़ी को धक्का देकर औऱ थाली बजाकर अपना विरोध प्रदर्शिन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह व काजी इमरान लतीफ ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण इतिहास मे पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया  और सरकार कुम्भकरणी नींद में सो रही है। उसे  आम आदमी की कठिनाइयों व जनसरोकारों की कतई भी फिक्र नहीं रह गई है |

प्रदेश सचिव रुचि यादव ने कहा कि पेट्रोल व डीजल को जी. एस. टी. के दायरे मे लाया जाए।छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार जनमानस को राहत देने की जगह लूटने का काम कर रही है।बढ़ी एक्साइज़ ड्यूटी को तत्काल कम किया जाये। महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। 

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अनुज पाठक, तुषार श्रीवास्तव,रूही जमाल,राजेन्द्र राजसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अंजू सिंह,अफरोज आलम सहित, ललित तिवारी, सयैद मोहम्मद तक़ी, किश्वर जहां, सुभाषिनी मिश्रा, आकाश मिश्रा, एडवोकेट अमित चोपड़ा, ललित बाल्मीकि, हरिशंकर, विनोद सम्राट, तरुण कुमार सिंह, मो अनीस, पंकज यादव, शुभम मौर्या, उमेश मौर्या, शिवम सिंह, तरुण मिश्रा सहित कई सदस्यों उपस्थित रहे।

Leave a Reply