उपचुनाव में भाजपा की हार, बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत- फरहान खान

March 17, 2018 12:28 PM0 commentsViews: 490
Share news

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के युवा सपा नेता फरहान अहमद खान ने गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवारों  की जीत को साम्प्रदायिक शक्तियों की करारी हार बताया है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि भाजपा की हार आगामी लोसभा चुनाव में परिवर्तन का संकेत है।

फरहान खान ने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपुचनाव में भाजपा ने अपनी जीत सुनिष्चित बनाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। लेकिन जनता ने भाजपा को नकारते हुए सपा  मुखिया अखिलेश  यादव के प्रति विश्वास जताते हुए उन्हें जीत हासिल कराई है।

फरहान ने कहा कि वे बसपा  समेत सभी समर्थन करने वाले लोगों का आभार जताते हैं। जिनहोंने  चुनाव में साथ देकर भाविष्य के बड़े बदलाव की जमीन तैयार कराने में मदद की है।  किया है। भाजपा के झूठ की पोल उपचुनाव में मतदाताओं ने पूरी तरह से खोलकर रख दी है। आगामी 2022 चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जिसका संकेत आज की जीत ने दे दिया है। सपा की जीत पर फरहान अहमद के सहयोगी उस्मान फारूकी, बब्लू मलिक, शिवम जायसवाल, मौलाना अफजानुल्लाह आदि ने भी खुशी का इजहार किया है।

 

 

 

Leave a Reply