सत्यदेव लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा जमालुद्दीन जिला मंत्री निर्वाचित

October 13, 2020 2:09 PM0 commentsViews: 136
Share news

शिव श्रीवास्त

महराजगंज। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में सोमवार को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक सत्यदेव मद्धेशिया को अध्यक्ष तथा लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कनिष्ठ सहायक जमालुद्दीन को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वचित सदस्यों को अनेक लोगों ने बधाई दी है।

चुनाव अधिकारी ॠषिदेव ने बताया कि निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंडो-नेपाल बार्डर के कनिष्ठ सहायक विजय कुमार यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।  इसी प्रकार प्रांतीय खंड के राकेश कुमार पाल को संयुक्त मंत्री, इंडो-नेपाल बार्डर लोक निर्माण के उपेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री, प्रांतीय खंड के वरिष्ठ सहायक धर्मजीत यादव को संप्रेक्षक,  कनिष्ठ सहायक विनोद साहनी को वित्तमंत्री तथा वरिष्ठ सहायक ( इंडो नेपाल बार्डर) हरिश्चन्द्र यादव तथा प्रांतीय खंड के प्रशासनिक अधिकारी भिखारी प्रसाद को संरक्षक चुना गया है।

वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम उत्तर प्रदेश लोक  निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक डा.. बृजलाल तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र ॠषिदेव ( चुनाव अधिकारी) तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर अश्विनी त्रिपाठी तथा बस्ती के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ।

Leave a Reply