लोक लेखा समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद जगदंबिका पाल

July 6, 2026 4:52 PM0 commentsViews: 102
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सोमवार 06 जुलाई को संसद भवन एनेक्सी में आयोजित लोकसभा की लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने भाग लिया। ​बैठक में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (C&AG) की ऑडिट रिपोर्टों, वित्तीय अनुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता और सार्वजनिक धन के सही उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर जवाबदेही तय करने पर ज़ोर दिया गया।

​इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि PAC सार्वजनिक खर्च की निगरानी और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली एक महत्वपूर्ण समिति है। उन्होंने राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा और सुशासन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी वित्तीय प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply