लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह 24 को

June 22, 2017 1:56 PM0 commentsViews: 180
Share news

अजीत सिंह

maninder

सिद्धार्थनगर। जिले के सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को समाजवादी अध्ध्यन केन्द्र ने एक आयोजन के माध्यम से सम्मानित करने का फैसला लिया है। आयोजन २४ जून को मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में होगा। इसके अलावा वहां लोकतंत्र विषयक गोष्ठी भी होगी।

अध्ययन केन्द्र के मुख्य कार्यकारी व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित युवा समाजवादी मणेंन्द्र मिश्र मशाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन सभी लोगों को सम्मानित किया जायेगा, जो आपातकाल के दौरान जेल गये थे। कार्यक्रम में समाजवादी कला दीर्घा का आवरण भी होगा। मिश्र ने सभी सुधी जनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply