अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा लोटन मंडल में शामिल हुए सांसद पाल

August 14, 2022 5:05 PM0 commentsViews: 266
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा नव सोहस बाजार के  खंडवा चौराहे से लोटन बाजार तक भारतीय जनता पार्टी लोटन मंडल द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मे भारी भीड़ हुई और वंदे मातरम का नारा गूंजता रहा।

यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा भारत को आजाद कराने में कितना संघर्ष करना पड़ा और लोगों ने बहुत ज्यादा कुर्बानिया दी। हमारा देश एक लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। उस दौरान उनके द्वारा दिए गए आदेश और निर्देश पर ही काम करता था। देशवासियों के मन में स्वतंत्रता प्राप्त करने की इच्छा थी यही इच्छा एक दिन आत्मविश्वास और जुनून में बदल गई और भारता आजाद हुआ।

उन्होंने कहा स्वतंत्रा की लड़ाई लड़ते हुए बहुत सारे भारतवासी शहीद हुए जिनमें कुछ लोग ऐसे थे जिनकी उम्र बहुत कम थी।उन्होंने कहा आजादी का अमृत महोत्सव किसी विशेष धर्म जाति या राज्य के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए है। आजादी का अमृत महोत्सव सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह महोत्सव किसी जाति या धर्म का त्यौहार नहीं बल्कि पूरे देश का त्यौहार है। देश के लिए 75वा स्वतंत्रता दिवस मनाना एक गर्व की बात है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दृजनारायण सिंह, लालजी गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, विष्णु दत्त तिवारी, विंधेश्वरी चौधरी, बबलू तिवारी, परशुराम यादव, पिंगल यादव, रामनिवास यादव, मोहम्मद गादर, डा. रामानंद वर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा, पवन सिंह, लक्ष्मण चौरसिया, ब्रह्मचारी चौरसिया, रामविलास, हरिराम प्रजापति, संजय बरनवाल, सुनील बढ़ई, उमेश सिंह, दिनेश सिंह, राधेश्याम यादव, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply