लुम्बिनी के सभी बौद्ध मंदिर व पर्यटन स्थल खुले, मास्क लगा कर जा सकेंगे पर्यटक

November 19, 2020 2:56 PM0 commentsViews: 689
Share news

निजाम जीलानी

लुुम्बिनी की एक झलक

लुम्बिनी, नेपाल। आस्था और पर्यटन की दृष्टि से विश्व के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में लुम्बिनी को खोल दिया गया है। अब मास्क महन कर श्रद्धालु अथवा टूरिष्ट किसी भी मंदिर में प्रवेश पा सकते हैं। याद रहे कि गौतम बुद्ध लुम्बिनी (नेपाल) में पैदा हुए थे। लाकडाउन के कारण लुम्बिनी मेंपिछले कई महीनों से प्रवेश निषेघ कर दिया गया था।

ज्ञात रहे कि विगत नौ महीने से बंद विश्व प्रसिद्ध पर्यटकीय  स्थल व बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी को आज से कुछ नियमानुसार खोला गया जहाँ पर्यटक मास्क लगा कर घूम सकते है। यहां माया देवी मंदिर अशोक अस्तम्भ पुष्करनी पोखरा आदि मंदिर खोले गए हैं। गौतम बुद्ध की जन्म स्थल सात महीने से पर्यटको बिना सुना है।

 लुम्बिनी विकास कोष के सचिव सानू राजा शक्य ने बताया की 2019 के अनुसार एक लाख चौहतार हजार विदेशी एव दो लाख भारतीय ग्यारह लाख सतहत्तर हजार नेपाली नागरिकों ने लुम्बिनी घूमने आये हुए थे। वही साथ माह से मंदिर बंद होने की दशा मे पूरा लुम्बिनी सूना रहा। बीते बुधवार से पुरे लुम्बिनी को नियमानुसार  खोला गया है।

Leave a Reply