दो पक्षों में मारपीट, बचाने गये प्रधान के प्रतिनिधि अभय सिंह घायल

May 3, 2017 2:28 PM0 commentsViews: 623
Share news

 दानिश फ़राज़

अस्पताल में इलाज कराते घायल अभय सिंह

अस्पताल में इलाज कराते घायल अभय सिंह

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। कस्बे से सटे ग्राम नीबी दोहनी में आज रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों तरफ के कई लोगों सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय सिंह भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा कायम किया है।

 बताया जाता है कि शोहरतगढ़ का हिस्सा माने ने वाली नीवी नीबी दोहनी ग्रामसभा में हशमुल्ला और रामप्रसाद के बीच रास्ते का कुछ विवाद था । विवाद आज कुछ ज्यादा बढ़ गया तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह दोनों तरफ के लोगों को समझाने के उद्देश्य से गए।जिसमें अभय सिंह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

बताया जाता है कि दोनों तरफ से ब्लंट हथियारों का उपयोग हुआ। जिसमें बचाव कर रहे अभय सिंह के सर में गंभीर चोटें आईं। अभय सिंह की पहिचान एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में होती हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Leave a Reply