पथरा इलाके में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग, दो घायल और दो गिरफ्तार

April 3, 2016 6:36 PM1 commentViews: 496
Share news

नजीर मलिक

dalit1

सिद्धार्थनगर। जिले के पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवट में दो गुटों में मारपीट और फायरिंग होने की खबर है। हांलाकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से इंकर किया है, मगर उसने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। घटना शाम की है।

बताया जात है कि शाम के समय ग्राम बिलवट के तकियवा में रहमतुल्लाह के खेत में बिलवट के राम यज्ञ तिवारी की भैंस पहुंच गई। इसी मामले में विवाद हो गया और दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये।

ग्रामीणों के मुातबिक दोनों पक्षों में लाठी डंउे से जम कर मार पीट हुई। लोगों का आरोप है कि एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चलाई, जिसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। बहरहाल इस घटना में दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।

बताया जाता है कि घटना की खबर पर पथरा पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों पक्षों के एक एक आदमी को हत्या के प्रयास और बलवा के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

1 Comment

Leave a Reply