अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा- शलभ मणि त्रिपाठी

October 22, 2018 5:16 PM0 commentsViews: 528
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। आयोध्या में मंदिर निर्माण जल्द होने का दावा करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि आज जिस स्थान पर रामलला विराजमान हैं, निकट भविष्य में राम मंदिर का भव्य निर्माण वहीं से शुरू होगा। वह दिन बहुत करीब है,देश की जनता इसे जल्द देखेगी। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट निरंतर सुनवाई कर जल्द फैसला देने वाला है।

वह सिद्धार्थनगर जिले के दौरे पर आये थे और स्थनीय सर्किट हाउस पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है और सुप्रीम कोर्ट भी हमारे पक्ष में फैसला आएगा।इसके हमें पूर्ण विश्वास है। शलभ मणि यहां संगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए आये हुए थे।

प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने  मंदिर निर्माण के मुददे पर कहा कि राम मंदिर का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मंदिर उसी स्थान पर बनेगा जहां पहले था। हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट भी हमारे ही पक्ष में फैसला आएगा, ऐसा हमे विश्वास है।
जनता जान ले कि मंदिर का निर्माण होगा, जल्द ही होगा।।

उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अपराध पर अंकुश लगा है और अपराधियों पर कार्रवाई हुई। आज प्रदेश में कानून का राज है और अपराधी या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर सरेंडर करके जेल चले जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार देश के विकास को लेकर अग्रसर है। तेजी से देश और प्रदेश का विकास हो भी रहा है। आगे भी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने
कहा कि जिले में आने के पीछे मेरा उद्देश्य है कि संगठन को मजबूत बनाना
है।

इससे पूर्व  पार्टी कार्यालय पर बैठक करके कार्यकर्ताओं को यह बताया गया है कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को
जन- जन को बताएं की हमारी सरकार जनता के लिए कितना काम कर रही है। इस
दौरान भाजपा नेता बबलू श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सिंह, सनी उपाध्याय, दीपक पांडेय, राजकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply