महारष्ट्र पुलिस के साथ गोरखपुर एसटीएफ व जिला पुलिस ने पकड़े दो वांछित, जेल गए

August 10, 2022 7:17 PM0 commentsViews: 671
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। महारास्ट्र पुलिस और गोरखपुर की एसटीएफ यूनिट गोरखपुर द्वारा जनपद पुलिस के साथ टीम बनाकर महाराष्ट्र प्रदेश में कई अपराध में वांछित दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वांछितों का नाम खुर्शीद व अशरफ पुत्र हामिद है। वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम के निवासी हैं।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार जयप्रकाश दूबे प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व मे महाराष्ट्र पुलिस व एस.टी.एफ. युनिट गोरखपुर द्वारा टीम बनाकर शाहपुर थाना जनपद महाराष्ट्र मे पंजीकृत मु. अ. सं. 27/2022 धारा 395/450/342/506 IPC में वांछित अभियुक्तगण को आज उनके घर से गिरफ्तार किया है।
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत सुरेश चन्द रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में अभियान के अन्तर्गत थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा यह कर्रवाई की गई है।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास
1. मु. अ. सं. 307/2016 धारा 380/454/457/34 IPC. थाना पड़गा थाणे महाराष्ट्र 2. मु. अ. सं. 37/2017 धारा 380/457 IPC थाना गणेशपुरी थाणे ग्रामीण महाराष्ट्र 3. मु. अ. सं. 98/2016 धारा 380/457/454/34 IPC थाना गणेशपुरी थाणे ग्रामीण महाराष्ट्र 4. मु0अ0सं0 118/2021 धारा 224 IPC थाना कोनगांव थाणे महाराष्ट्र 5. मु. अ. सं. 1035/2018 धारा 380/457/411 IPC थाना सेघवा मध्यप्रदेश तथा इनके अन्य अपराधो के बारे मे जानकारी किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SHO जयप्रकाश दूबे थाना शोहरतगढ़ 2. व. उ. नि. मनोज कुमार श्रीवास्तव थाना शोहरतगढ़ 3. उ. नि. शेषनाथ यादव थाना शोहरतगढ़ 4. हेड कांस्टेबल सुनील दूबे 5. का. आनन्द कुमार गुप्ता, थाना शोहरतगढ़ 6. कांस्टेबल आदित्य यादव थाना शोहरतगढ़ 7. का. रिंकेश तिवारी, थाना शोहरतगढ़ 8. महिला आरक्षी महिमा सिंह, थाना शोहरतगढ़ 9. महिला आरक्षी साधना यादव थाना शोहरतगढ़ 10. उपनिरीक्षक विकास निकम, महाराष्ट्र पुलिस 11. हेड कांस्टेबल शशिकान्त ताना जी पाटिल, महाराष्ट्र पुलिस 12. पीएन रायु साहेब कुन्जा केदार, महाराष्ट्र पुलिस 13. पीएन विकास सनाप, महाराष्ट्र पुलिस 14. पीसी रमेश गोविन्द नलवणे, महाराष्ट्र पुलिस 15. पीसी कुनाल दिलीप राव भामरे महाराष्ट्र पुलिस 16. निरीक्षक  सत्यप्रकाश सिंह, एसटीएफ युनिट गोरखपुर 17. हेड कांस्टेबल अखिलेश श्रीवास्तव, एसटीएफ युनिट गोरखपुर 18. हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, एसटीएफ युनिट गोरखपुर 19. हेड कांस्टेबल अभिलाष तिवारी, एसटीएफ युनिट गोरखपुर 20. कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह एसटीएफ युनिट गोरखपुर 21. कांस्टेबल चालक सतीश चन्द्र एसटीएफ युनिट गोरखपुर शामिल रहे।

Leave a Reply