कोल्हुई क्षेत्र में खून से लथपथ मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच के लिए मौके पर जुटी डॉग स्क्वाड टीम संग पुलिस

February 22, 2021 11:49 AM0 commentsViews: 814
Share news

 

हत्या के पीछे हो सकता है संपत्ति विवाद या फिर आशनाई का मामला

शिव श्रीवास्तव

बृजमनगंज, महराजगंज़। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी गांव के पास एक बगीचे में रविवार को एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से ही लोहे के पाइप बरामद की। आशंका लगाया जा रहा कि इसी पाइप से पीटकर उसकी की हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बडिहारी गाँव के मक्खन के रूप में की गई है।उसकी उम्र 48-50 साल बताई जाती है। शव मिलने की सूचना के बाद सीओ और एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

इस संदर्भ में पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त मक्खन के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया मामला सम्पत्ति विवाद या फिर आशनाई का लग रहा है, पुलिस इन दोनों विन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

घटना के खुलासा के लिए पुलिस मृतक के परिवार से सम्पर्क कर रही है, वहीं बुजुर्ग की हत्या के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। ब देखना है कि हत्सा के खुलासे में क्या परिणाम सामने आता है।

 

Leave a Reply