महदेवा पटनी जंगल मार्ग होगा चौड़ा और सुन्दर, शासन ने दी स्वीकृत- श्यामधनी राही
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही की सक्रियता से महदेवा-पटनी जंगल मार्ग चौड़ीकरण एव सुदृढ़ाकरण के लिए शसन ने स्वोकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना के तहत 6.950 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कया जाएगा, जिसके लिए 19 करोड 26 लाख 88 हजार रुपये की लागत निधारित की गईं है।
इस कार्य के लिए 5 करोड़ 78 लाख 6 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करदी गई है। सड़क के निर्माण से “क्षेत्र के निवासियों के आवागमन में सुवधा होगी, जिससे व्यापारक गतिविधियों में वृद्धि और विकास की नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि इस सड़क के चौडीकरण होने से लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विधानसभा क्षेत्र ‘की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।





