प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आगरा में 5 से 7 नवंबर तक, सिद्धार्थनगर से 11 खिलाड़ी चयनित

November 4, 2022 8:04 PM0 commentsViews: 280
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आगरा में पांच से सात नवंबर के बीच आयोजित है। इसके लिए बस्ती मंडल स्तर पर चयनित 12 की टीम में 11 बालिकाएं सिद्धार्थनगर की शामिल हैं। एक खिलाड़ी बस्ती की है। गुरुवार रात कोच सोनू गुप्ता और टीम मैनेजर पूनम निषाद की अगुवाई में मंडलीय टीम आगरा के लिए गई।

आगरा में पांच से सात नवंबर के बीच आयोजित प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल मुख्यालय स्थित अमर शहीद सत्यवान स्पोर्टस स्टेडियम में मंडलीय टीम का ट्रायल एवं चयन हुआ। जिसमें 12 की टीम में सिर्फ 11 बालिकाएं सिद्धार्थनगर की चयनित हुईं। इनमें निशा कुमारी, फरीदा खातून, निधि चौरसिया, नेहा चौधरी, पिंकी चौरसिया, ममता, सेनू, मनीषा चौरसिया, पुनीता चौधरी, राधिका चौरसिया, रमिता गुप्ता शामिल हैं। जबकि एक अन्य खिलाड़ी बस्ती की अन्नू गौड़ हैं।

संतकबीरनगर जिले से एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं हो सका। कोच सोनू गुप्ता ने बताया कि चयनित बालिकाएं जिले से ट्रायल देकर बस्ती गई थी। वहां भी से चयनित होने में सफल रही। प्रदेश स्तरीय टीम में जिले से अधिकाधिक बालिकाओं का चयन होने पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिला ओलपिंक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला सचिव मो. इब्राहिम ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply