Murder mistry- कत्ल के हालात बताते हैं कि हत्यारे को मृतक महिला से बेहद नफरत रही होगी

December 16, 2023 12:27 PM0 commentsViews: 480
Share news

बेहद क्रूरता से मारी गई 40 वर्षीया खूबसूरत महिला, उसके बदन पर थे दर्जनो घाव, तीन जिलों की सीमा पर मिली लाश, पुलिस के लिए चुनौती

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के लमुईताल गांव के सिवान में पाई गई एक महिला की लाश की शिनाख्त  36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। 40 वर्षीय उस सुंदर महिला की लाश शुक्रवार सुबह बरामद हुई थी। उसके गले से लेकर शरीर के अन्य भागों में किसी चाकू जैसे धारदार हथियार के अनेक निशान इस बात के प्रमाण हैं कि उसे अत्यंत क्रूरता से कत्ल किया गया है। अक्सर ऐसा तभी होता है जब हत्यारों के दिल में मरने वाले के प्रति नफरत भरी हो। लाश मिलने की जगह यानी लमुईताल गांव की सीमा गोरखपुर व महाजगंज जनपदों से भी मिलती है। अतः आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि उसे गैर जनपद से यहां मार कर फेंका जा सकता है।

क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर स्थित मरहठा गांव के किनारे सिद्धार्थनगर जनपद के बॉर्डर पर स्थित लमुईताल गांव के चक्कर ताल में शुक्रवार की सुबह मरहठा निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला की लाश को देखा और लमुईताल प्रधान को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मुंह के बल पड़ी थी। उसके गले पर लगभग 10-12 जगह व शरीर में कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। जख्म के देखकर लोग चाकू से गोदने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

क्या कहता है अपराध मनोविज्ञान

अपराध मनोविज्ञान के जानकारों के अनुसार इतनी भयानक तरीके के कत्ल तभी किया जाता है, जब हत्यारा मरने वाले से काफी नफरत करता हो। यहां मरने वाली 40 साल की विवाहित महिला है। ऐसे में यह समझना कठिन नहीं है कि उसके पीछे प्रेमी या अपने पति से बेवफाई का एंगल भी निकलना संभव है। मुमकिन है कि उक्त महिला के सम्बंध किसी पुरुष से रहे हों और बाद में धोखा खाने से गुस्से में अकर उस पुरुष ने महिला का कत्ल कर दिया हो या इस बात का पता चलने पर उसके पति ने ही यह भयानक कदम उठा डाला हो। या फिर कारण जो भी रहा हो कम से कम महिला की हत्या की वजह नफरत ही हो सकती है। क्यों कि हत्या का क्रूर तौर तरीका इसी तरफ इशारा करता है।

पुलिस के लिए चुनौती

वर्तमान में पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती महिला के शिनाख्त की है। इसके बाद कत्ल और उसकी वजह का कारण तलाश करना आसान हो जाऐगा। हालांकि पुलिस द्धारा छानबीन करने के बाद अभी इस दिशा में सफलता नहीं मिली है।फिलहाल पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाहर से लाकर हत्या करने की है आशंका

लमुईताल गांव का ताल के पास से तीन जनपदों की सीमा शुरू हो जाती है। इसमें महरठा गांव हिस्सा गोरखपुर जनपद में लगता है। जबकि उससे कुछ और दूरी पर बढ़ने पर महराजगंज जनपद का बार्डर लगता है। इस मार्ग पर लोग आते-जाते हैं। आशंका है कि तीन कहीं दूसरे जनपद से लाकर तो किसी की हत्या नहीं कर दी गई। कारण तीन गांव के लोग मौके पर जुटे थे और हर किसी ने पहचानने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला दूर से लाई गई होगी और हत्या करने वाला कोई करीबी ही होगा। ऐसा लोगों में चर्चा है।

Leave a Reply