सुबह सवेरे– अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की दर्दनाक मौत।

May 26, 2020 11:44 AM0 commentsViews: 755
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरडीह  के आस पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 70वर्षीय महिला की मौत हो गयी। उसकी उम्र 70 साल की थी। वह आज सुबह अपनी बेटी के घर जा रही थी। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

मृतक महिला के पति रूपई ने बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार की सुबह मे घर अपनी बेटी के घर जाने के लिए पास गांव सोनौली जाने के निकली थी। अभी वह गौरडीह और गोनरा के बीच पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार वाहन से उसें टक्कर मार दी और वह गिर कर तड़पने लगी। जब तक मददगार घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह दमतोड़ चुकी थी। मृतका के चार लड़के व दो लड़की हैं सभी बालिग हैं।लड़की की शादी हो चुकी है वो अपने घर है।

इस घटना के बारे थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लाश को कब्जे में लिया गया है पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मृतिका के पति के तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और जिस वाहन से एक्सीडेंट हुआ है उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply