बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता- अमिता गुप्ता

October 16, 2022 11:52 PM0 commentsViews: 164
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा महिला मोर्चा गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है। सक्रियता के कारण ही लोकसभा चुनाव से लगायत विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब निकाय और स्नातक एमएलसी चुनाव में दमखम दिखाना होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। हमेशा उनके सुख-दुख में साथ चलने का कार्य होगा।

उन्होंनेे कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित हैं। मोदी और योगी की अगुवाई वाली सरकार में आधी आबादी के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गैर भाजपा सरकारें सिर्फ वोट बैंक तक सिमट कर रह गए। मनरेगा योजना में मेठ की भूमिका समेत बैंक सखी, वीसी सखी, ग्राम पंचायतों में संचालित सार्वजनिक सुलभ शौचालयों के संचालन की कमान की बात हो या स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्थान का सवाल हो।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में मोदी-योगी सरकार के आने पर 24 घंटे सुरक्षित हैं। गैर भाजपा की सरकारों में घरों से सड़कों पर निकलने में डर लगता था, पर अब बेखौफ निकल रही है। अंत में अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोनी पांडेय, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सरोज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी पांडेय, कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अनुपमा सिंह ने किया। इस मौके पर सुषमा, सरोज मिश्रा, वीना सिंह, माधुरी सोनी, संगीता यादव, तनुजा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply