महिला सशक्तिकरण के तहत नीलम सिंह ने ल्ड़कियों को दिए सुरक्षा के कई टिप्स

July 3, 2019 1:19 PM0 commentsViews: 296
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। बाँसी तहसील के जनता इंटर कालेज असिधवा में बालिका सुरक्षा जागरूकता एवम् महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओ हेल्पलाइन नंबरो के साथ ही उन्हें आत्मरक्षा की जानकारी भी दी गयी। एक्सपर्ट नीलम शुक्ला (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी) ने सभी बालिकाओ को महिला हेल्प लाइन 1090, डॉयल 100 और 1098 के बारे में बताया।

उन्होंने बालिकाओ से इन नम्बरों के साथ साथ अधिकारियो के नंबर भी अपने रजिस्टर में नोट करने के लिए कहा।उन्होंने बताया कि किसी भी संकट के समय उन नम्बरों का उपयोग कर मदद ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराध जगत में नये नये तरीके अपनाए जा रहे है, उसी प्रकार बचाव के लिएभी अब लोगों को अपडेट रहना होगा।

इस दौरान चेतिया चौकी इंचार्ज हरेन्द्र राय ने बालिकाओ को साइबर अपराध फेसबुक वाट्सअप सहित महिला हेल्प लाइन आशा ज्योति केंद्र 181 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान महिला कांस्टेबल नीलम,कालेज के प्रधानाचार्य रवीन्द्र मणि त्रिपाठी,शिक्षक सुनील कुमार रंजन,अवध नरेश लाल श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव,लाल चंद आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply