चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल गये

March 20, 2017 1:56 PM0 commentsViews: 700
Share news

अनीस खान

gangrape

सिद्धार्थनगर। जिले मे मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली। जहां हवस के पुजारियो ने एक महिला के साथ चाकू के नोक पर गैंग रेप किया। यह दिल दहला देने वाला मामला मोहाना थाना क्षेत्र के नन्द नगर गांव का है। जहां महिला रात मे अपने घर पर सो रही थी। तभी बगल के गांव के कलीम और सलीम महिला को सोते देख उनकी नीयत खराब हो गयी और चाकू के नोक पर महिला के साथ गैंग रेप किया।

महिला का आरोप है कि वह रात में अपने घर सोई थी, तभी उन लोगों ने उसको पकड लिया और धमकी देते रहे रहे कि अगर शोर किया किया जान से मार देगे। महिला डर गयी और दरिंदे अपनी हवस पूरी करते रहे। हवस पूरी होने के बाद महिला को धमकी देते हुए फरार हो गये। रात में महिला ने जब अपने परिजनों की आपबीती बतायी तो परिवार के लोगो के होश उड गये। दोनों युवक गांव के ही बताए जाते हैं।

परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की। हालांकि मामला 14 मार्च की देर रात का है। बताते हैं कि युवक के परिजनों द्धारा पहले परिजनों के उपर सुलह समझौते का दबाव बनाया गया। लेकिन परिजन कार्रवाई की बात करने लगे। तब जाकर मामला थाने पर पहुंचा । इस पर मोहाना पुलिस ने कल तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply