महिला थाना पुलिस द्वारा तीन परिवारों को बिखरने से बचाया गया

August 23, 2022 6:16 PM0 commentsViews: 230
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस की सूझबूझ से जिले के तीन परिवारों को बिखरने से बचाया गया। अब तीनों पति पत्नी एक साथ रहने राजी हो गये है। इससे पहले तीनों पति पत्नी आपसी मतभेद के कारण बहुत दिनों से अलग अलग रहते थे।

इस आयोजन में कुल 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिसमें परामर्श के बाद 03 पत्रावली का सफल निस्तारण कर परिवार को बिखरने से बचाया गया तथा 01 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। इन  परिवारों को बिखरने से बचाने मे महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान, महिला आरक्षी प्रियम्बदा सिंह, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला आरक्षी अनिशा सरोज, महिला आरक्षी प्रतीची शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये तीन पति पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी

शांति पत्नी राजकपूर ग्राम जीवपुर थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर, रीना मिश्रा पत्नी अमित दुबे ग्राम परसा बुजुर्ग थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, जरीना पत्नी मुबारक ग्राम झरूल्ला थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर अब आपसी मतभेद छोड़कर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं।

Leave a Reply