मै किसी पार्टी से नहीं, बल्कि निर्दल लड़ूंगा चुनाव– पप्पू चौधरी

January 25, 2017 5:24 PM0 commentsViews: 1129
Share news

संजीव श्रीवास्तव

pappu

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सीट से कई बार विधायक रहे रवीन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा है कि मेरा किसी दल से वास्ता नहीं है। मै शोहरतगढ़ सीट से निर्दल चुनाव लड़ूंगा। मै क्षेत्र में निर्दल के रूप में ही जनसम्पर्क कर रहा हूं।

कपिलवस्तु सीट से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि मैने महीनों पहले कहा था और अंतिम बार एलान कर रहा हूं कि मै निर्दल उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे विरोधी चुनाव न लड़ने और भी तरह तरह की अफवाहें फैला रहे हैं जो गलत है।

उन्होंने कहा कि तीन बार विधायक रह कर मैने जनता के लिए काम किया है। लोग मेरेसे भीली भांति परिचित हैं। इसलिए मुझे चुनाव जीतने में कोई दिक्कत न होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जीत हमारी ही होगी।

 

Leave a Reply