मेजर ध्यानचंद जयंती पर खोखो प्रतियोगिता, केजीबीवी शोहरतगढ़ ने जीता फाइनल

August 29, 2022 6:39 PM0 commentsViews: 217
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती एवं जिला खो-खो एसोसिएशन  के तत्वाधान में बीएसए कार्यालय के निकट खेल प्रांगण में जिला स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप संपन्न हुआ। फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उसका तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ के बीच खेला गया जिसमें शोहरतगढ़ की टीम 12 अंकों के साथ फाइनल विजेता चुनी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी नौगढ़ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, समाजसेवी राकेश दत्त त्रिपाठी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माँ भारती, हनुमानजी एवं मेजर ध्यानचंद को माल्यार्पण कर किया गया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उपजिलाधिकारी ने बालिका खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन किया तथा अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ने भारतीयता से ओतप्रोत खेलों के विकास करने के लिए क्रीड़ा भारती की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए खेलों को राष्ट्रवाद से जोडने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति एवं संचालन क्रीड़ा भारती के जिला सचिव कैलाश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी विजेता खिलाड़ियों को शिल्ड, प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अंत मे खो खो संघ के जिला मंत्री सुरेंद्र श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी, एडवोकेट शेषमणि प्रजापति, नितेश पाण्डेय, सीमा द्विवेदी, जीशान खलील, संत्येन्द्र गुप्ता, गोविंद ओझा, पंकज पासवान, महेश कुमार, नन्दिनी सिंह, प्रीति जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, भानू प्रताप, राजकुमार यादव, राम प्रताप शर्मा, विनोद त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply