मजदूर दिवस पर 21 राटायर कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

May 2, 2023 7:38 AM0 commentsViews: 188
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें अलग-अलग विभागों के विभिन्न संवर्गों के रिटायर कर्मी शामिल रहे। इस मौके पर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

सदर तहसील के सभाकक्ष में सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से आयोजित सम्मन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आआर रमन रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

उपजिलाधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम की सराहना किया। सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी, संग्रह अमीन दीप नारायन लाल श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी गणेश नारायण त्रिपाठी, अवधेश यादव, गणेश शंकर मिश्र, शंभू प्रसाद, राम समुझ, राम सुमेर, नियाज अहमद, श्रीराम सहित 21 सेवानिवृत्त कर्मी शामिल थे।

इस मौके पर संगठन की ओर से केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, संविदा कर्मियों, शिक्षामित्रों, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ठेका प्रथा से नियुक्त कर्मचारियों व मजदूरों को बधाई दिया गया। भारत सरकार से मजदूरों के इस त्याग व बलिदान दिवस पर अपील किया कि पुन: मजदूर हित में श्रम कानूनों की समीक्षा हो और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का जन कल्याणकारी आदेश निर्गत किया जाए।इस अवसर पर परिषद के जिला मंत्री राजेश कुमार मिश्र, लेखपाल संघ सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply