भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बनाये गए अनिल सिंह

July 26, 2023 8:36 PM0 commentsViews: 435
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को विकास भवन सभागार में विभाग प्रचारक दीनानाथ की अध्यक्षता तथा संभाग प्रमुख राकेश कुमार, राजीव रंजन त्रिपाठी प्रदेश मंत्री एवं अशोक कुमार सिंह विभाग प्रमुख की देख रेख में भारतीय मजदूर संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर का अधिवेशन/ चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

अधिवेशन/मनोनयन में सैकड़ों की संख्या में असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी एवं मजदूर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। मनोनीत पदाधिकारीयों में महेश मणि त्रिपाठी संरक्षक, अनिल सिंह जिला अध्यक्ष, आशुतोष यादव जिला मंत्री, शैलेंद्र गुप्ता संगठन मंत्री, अजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राघवेंद्र मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, रणजीत यादव उपाध्यक्ष एवं गौरी शंकर, श्रीमती इंद्रावती चौधरी, पप्पू वर्मा, श्रीमती विनीता मिश्रा संयुक्त मंत्री, केशभान यादव मीडिया प्रभारी, प्रवीण पांडेय सह मीडिया प्रभारी, विकास चौधरी प्रचार मंत्री, श्रीमती राजश्री सह प्रचार मंत्री बनाये गये।

अधिवेशन/चुनाव के उपरांत भारतीय मजदूर संघ जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित/मनोनीत जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश से आए हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय पदा धिकारियों एवं विभाग प्रचारक दीनानाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहां जनपद के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों/कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का 100% लाभ उनको दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यदि इसमें कोई हीला हवाली करेगा तो मजदूर संघ इसको कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। अंत में अधिवेशन में उपस्थित सभी लोगों का नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply