पनेरी गाम पंचायत में मनरेगा में बच्चों से काम लिए जाने का आरोप

May 19, 2020 2:09 PM0 commentsViews: 324
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनेरी में मनरेगा में बच्चें से काम कराये जाने सहित अन्स कई मामलों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की माग जिलाधिकारी से की गई है। आरोप है कि करोना के इसदौर में मनरेगा कार्यक्रम का नाथ उठा कर घपले किये जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत पनेरी के टोला महदेवा के निवासी शकील ने जिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके ग्राम सभा में लाक डाउन से पूर्व एक गड्डा खोदा गया था। जिसमें जेसीबी मशीन लगााई गई थी। लाकडाउन पीरियड में मनरेगा में तेजी की बात चलते ही अब ग्राम प्रधानद्धारा उसे मजदूरों से काम बताया जा रहा है। जिसमें बच्चों को भी मजदूर बताया जा रहा है। उसकी फर्जी तस्वीरें भी तैयार की जा रही है।

शकील ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि ग्राम प्रधान का पूर्व में भी धांधली का रिकार्ड रहा है।  वर्ष 2016-17 में भी खड़ंजा निर्माएा करया जा रहा था।जिसमें काफी अनियमितताएं हुई थीं। फलतः जांचोपरांत उसका भुगतान रोक दिया गया था।  अब ग्राम प्रधान द्धारा लाकडाउन का लाभी उठा कर फिर अनियमितता की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग की है।

Leave a Reply