समाजवादी चिंतक मणेंन्द्र मिश्र मशाल जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक मनोनीत

September 1, 2019 7:44 PM0 commentsViews: 105
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। यश भारती विभूषित, समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेन्द्र मिश्रा मशाल को जिला ओलंपिक संघ,सिद्धार्थनगर का संरक्षक मनोनीत किया गया है। यह जानकारी संघ के जिला महासचिव मु. इब्राहिम ने दिया। जिला मुख्यालय के अनूप नगर निवासी मणेन्द्र मिश्रा पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी के राज्यसभा में निजी सचिव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के मीडिया प्रभारी रहे हैं।

श्री मिश्र ने कई वर्षों से समाजवादी अध्ययन केन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था। जनपद के स्थानीय प्रतिभाओं को लखनऊ/दिल्ली में जरूरी मंच और सहयोग देने में हमेशा तत्पर रहते हैं।
मनोनयन पत्र में श्री मिश्र के खेल रुचि एवं खेल खिलाड़ियों के विकास में योगदान की सराहना करते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। संरक्षक पद पर मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, डॉ अरुण प्रजापति, अरुण त्रिपाठी, करम हुसैन ने बधाई दिया है।

Leave a Reply