डा. मन्नान ने किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण, जनता को भी किया जागरूक

April 24, 2020 11:51 AM0 commentsViews: 284
Share news

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर।शहर के जाने माने आई सर्जन डॉ अब्दुल मन्नान अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।वो खुद तो समाज सेवा करते ही हैं, सामाजिक सेवा में सक्रिय व्यक्तियों और संस्थानों का उत्साह वर्धन और सहयोग करने में नहीं चूकते। मंगलवार को डॉ मन्नान ने अपनी टीम के साथ मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। वह पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

डॉ मन्नान ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि हम सभी लॉक डाउन का पालन करें।सफाई पर विशेष ध्यान दें। हाथ को हमेशा साबुन से धुलते रहे हैं।मास्क का इस्तेमाल करें।उन्होंने कहा कि यह देश पर मुश्किल वक़्त है हम सबको मिलकर इस महामारी पर फतेह हासिल करनी है।

डॉ मन्नान की टीम ने मास्क और सेनिटाइजर के वितरण के साथ साथ कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस अभियान में  प्रिंस गुप्ता  इम्तियाज़ अहमद,  जगदम्बा तिवारी, रमेश पांडे ,आदि उल्लेखनीय योगदान रहा।का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply