डायट पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में रैंकिंग में सुधार पर बल

May 18, 2026 9:28 PM2 commentsViews: 64
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जनपद के समस्त बीईओ, एसआरजी और एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को डायट बांसी में आयोजित हुई। डायट के प्रभारी प्राचार्य लालजी कुमार पांडेय ने कहा कि विगत दिनों निपुण हुए विद्यालय की संख्या काफी कम होने के कारण प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग नीचे थी। हमें इसके कारण का खोज करते हुए उन्हें दुरुस्त करना होगा।

अप्रैल माह में भी विद्यालय द्वारा आकलन का औसत काफी नीचे था, इसमें मई में काफी सुधार हुआ है। निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पोर्टल पर जिले की रैंकिंग प्रदर्शित हो रही जिसमें सुधार की काफी गुंजाइश है। यह तभी संभव होगा जब सभी लोग समन्वय के साथ काम करेंगे। समीक्षा बैठक के दौरान ही सभी एआरपी को परिचय पत्र भी वितरित किया गया।

इस दौरान डायट प्रवक्ता श्रवण कुमार, मोहम्मद यूनुस, धर्मेंद्र कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा सिंह, महेंद्र यादव, अनिल कुमार बिंद, डीसी निपुण आशीष सिंह, डीसी प्रशिक्षण आशीष मिश्र, अंशुमान सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अमित मणि, नरेंद्र यादव, विष्णु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply