मास्क नहीं लगाने पर पुलिस सख्त,  लगभग दो सौ लोगों का चालान कटा, जुर्माना लगा

April 21, 2021 1:23 PM0 commentsViews: 352
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बिना मास्क के घूमने वालों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। इसमें नियम का उल्लंघन करने वाले 193लोगों का चालान काटा गया। तथा 183 लोगों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे दुबारा पकड़े जाने पर जुर्माने की रकम बढ़ा दी जाएगी।

मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें में 193 लोग ऐसे पकड़े गए जो न तो मास्क लगाए हुए थे और न ही उनके पास गमछा था। पूछने के बाद उचित जवाब भी नहीं दे सके।ऐसे लोगों का पुलिस ने उनका चालान काटा और जुर्माना वसूला। जनपद के 18 थानों में 183 लोगों से जुर्माना वूसल किया। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस पहले लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है। ऐसे में अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply