विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की बहू का ग्राम प्रधान बनना तय

November 21, 2015 2:12 PM0 commentsViews: 841
Share news

नजीर मलिक

mata-prasad-pandey

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की बहू विजय लक्ष्मी पांडेय का निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है। वह सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लाक के ग्राम पिरैला के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि गत दिवस पिरैला गांव से ग्राम प्रधान के लिए श्रीमती विजय लद्वमी के अलावा अन्य किसी ने कोई पर्चा दाखिल नहीं किया। लिहाजा नाामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उन्हें आफिशियली प्रधान निर्वाचित कर दिया जायेगा।

श्री पांडेय की पत्नी श्रीमती पांडेय भी वर्ष 2005 और वर्ष 2010 में पिरैला गांव की निर्विरोध प्रधान चुनी गई थीं। श्रीमती सूर्यमती ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ा। नतीजतन उनकी बहू का नामांकन दाखिल हुआ।

श्री पांडेय इटवा क्षेत्र से सातवीं बार विधायक चुने गये हैं। वह सरकार में कई बार मंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं।

Leave a Reply