इटवाः ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा के खिलाफ नये मोर्चे की तैयारी में राजेन्द्र जायसवाल

December 26, 2015 12:16 PM0 commentsViews: 733
Share news

नजीर मलिक

panchyat

सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ सपा का का खास चेहरा माने जाने वाले राजेन्द्र जायसवाल नया मोर्चा बनाने के प्रयास में हैं। उनकी बसपा के पूर्व सांसद मो मुकीम से हो रही गुप्त मुलाकातों पर पूरे जिले की नजरें लगी हैं।

खबर है कि इटवा के सपा का प्रमुख चेहरा कहे जाने वाले व्यवसाई राजेन्द्र जायसवाल अपनी पत्नी रेनू जायसवाल को चुनाव लडाना चाहते हैं, मगर यहां से विधानसभा अध्यक्ष मामा प्रसाद पांडेय की पत्नी की दावेवारी ने उनके सपने बिखेर दिये है।

बताया जाता है कि राजेन्द्र जायसवाल ने ब्लाक प्रमुख पद प्राप्त करने के लिए अब बसपा पर उम्मीदें टिकाई हैं। उन्होंने इस सिलसिले में पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम से मुलाकात भी की है।

बसपा खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद मुकीम को राजेन्द्र जायसवाल को चुनाव लड़ाने में कोई एतराज नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें बसपा की सदस्यता लेनी होगी।

सूत्रों के मुताबिक बात अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन राजेन्द्र जायसवाल के करीबियों में इस पर मंथन हो रहा है, कि बसपा में शामिल हुआ जाय अथवा नहीं।

इस बारे में समाजवादी पार्टी इटवा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमरुज्जमा का कहना है कि राजेन्द्र जायसवाल पूर्व सांसद से मिलते रहते हैं, लेकिन उनके मन में क्या है, कोई कैसे बता सकता है। उन्हें नहीं लगता कि वह ऐसी गलती करेंगे।

दूसरी तरफ बसपा खेमे के एक जिम्मेदार नेता का कहना है कि राजेन्द्र चाहते है कि उनकी पत्नी चुनाव लड़े और बसपा उन्हें मदद करे, लेकिन बिना पार्टी में शामिल हुए यह संभव नहीं है।

बताते चलें कि राजेन्द्र जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांउेय के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसके बावजूद उनका यह कदम आश्चर्यजनक है। यदि राजेन्द्र ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया तो इटवा में ब्लाक प्रमुख पद की जंग खासी रोचक और रोमांचक हो जायेगी।

Leave a Reply