मौलाना अबुल कलाम आजाद का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान- अशोक चव्हाण

January 30, 2019 3:05 PM0 commentsViews: 561
Share news

 

— भारत निर्माण में मौलाना आजाद का योगदान पर ,परिचर्चा व एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण

जावेद खान

मुम्बई।.देश के निर्माण में भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का महत्वपूर्ण योगदान है. भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री की हैसियत से उन्होंने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी), आईआईटी की स्थापना की. जिसका ही परिणाम है कि आज भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आत्म निर्भर हो रहा है।.इन्हीं संस्थाओं के कारण देश का युवा अमेरिका व पश्चिमी देशों को टक्कर दे रहा है।

.इस आशय का उदगार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद,अशोक चव्हाण ने व्यक्त किया। वह  सह्याद्री फाउन्डेशन की तरफ से मुम्बई के निकट ठाणे में भारत निर्माण में भारतरत्न मौलाना आजाद के योगदान, पर आयोजित परिचर्चा एवं उनकी स्मृति में शुरू हो रही एम्बुलेंस सेवा के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।. मुंब्रा पनवेल मार्ग पर भंडारली स्थित सदरुदीन इस्टेट में बोलते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि अबुल कलाम आजाद देश विभाजन के कड़े विरोधी थे।.वे  देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिये अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहे।

 

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद के   बताये मार्ग पर चलने पर ही देश तरक्की करेगा. हमारे पुरखों ने देश को बांधकर रखा था। इसको हमें किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि रोज नया फरमान जारी होता है जिससे देश की जनता हैरान है।.

इस मौके पर मौलाना अबुल कलाम आजाद एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण करते हुए अशोक चव्हाण ने  सह्याद्री फाउंडेशन के अध्यक्ष सदरुद्दीन खान के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है।. एम्बुलेंस सेवा का लाभ इस इलाके में रहने वाली गरीब जनता को मिलेगा।. इस अवसर पर मौलाना आजाद लिखित इंडिया विन फ्रीडम, शाल,प्रतिमा व पुष्पहार से  अशोक चव्हाण का सत्कार किया गया।

सांसद हुसैन दलवाई ने परिचर्चा में मौलाना आजाद को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा को जनजन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। .प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामकिशन ओझा, ने आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा वे देश के महानायक थे.

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बदरे आलम ने अशोक चव्हाण से मांग की कि मौलाना आजाद द्वारा लिखित इंडिया विन्स फ्रीडम,का मराठी में अनुवाद कराया जाए और उनके नाम पर ऐसी योजना चलाई जाए जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हों।.मौलाना रफीक अजमल ने अशोक चव्हाण का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र आगे बढ़ेगा.वर्तमान सरकार से जनता खुश नहीं है।

सहयाद्री फाउन्डेशन के अध्यक्ष सदरुद्दीन खान की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने के लिये फाउंडेशन के  अनीस फारुकी, हाफिज ए.आर.खान मदनी,मुजीबुर्रहमान नसीम खान,हजरत खान,पप्पू खान, अब्दुल रसीद, और संस्था से जुड़े हुए सदस्यों का योगदान रहा.इस दौरान सरपंच श्रीमती सुषमा प्रदीप मोकासी, बलिराम पाटील, केशव पाटील, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

.

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply