धूमधाम से मनेगा मायावती का जन्मदिन, आफताब का सघन जनसम्पर्क, सपाई भी आमंत्रित

January 14, 2019 5:16 PM0 commentsViews: 723
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  मायावती का जन्मदिन कल मंगलवार को धूधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। बसपा के घोषित उम्मीददवार आफताब आलम के नूतुत्व में बसपाई  इस निमित्त पूरे जिले का दौरा कर रहे हैं। इस बार के जन्मदिन समारोह में सपाइयों को भी बड़े पैमाने पर आमंत्रित किया गया है।

ऐतिहासिक होगा जन्मदिन सतारोह

सोमवार को  बसपा नेता आफताब आलम के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, मंडल कोआरडीनेटर पी आर आजाद आदि ने जिले के मधुबनी, बर्डपुर, मोहाना, उस्का बाजार बांसी, इटवा, डुमरियागंज आदि इलाकों का दौरा किया और लोगों से जन्मदिन समारोह में भाग लेने की अपील की। आफताब आलम ने लोगों से कहा कि कल का जन्मदिन समारोह एतिहासिक होगा। इसलिए लोग जरूर शिरकत करते।

हर बूथ से 50 वर्कर शामिल हों

भ्रमण के दौरान व अलग से बैठक कर आफताब आलम सहित बसपा पदाधिकारियों ने सभी बूथ प्रभारियों से कहा कि वे अपने बूथ्र से 50 लोगों को जरूर लायें। इसके लिए सेक्टर अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी आंवटित की गई। लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

सपाइयों को भी आमंत्रितकिया

सपा बसपा के बीच गठबंधन के बाद से उत्साहित बसपा नेताओं ने इस बार के समारोह में सपा नेताओं को भी आमंत्रित किया है। बताया जाता है बसपा नेता आफताब आलम ने कल से अब तक अनेक बसपा नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं। इस बारे में आफताब आलम ने कहा कि दोनो दलों के गठबंधन के बाद अब हम सबकी जिम्मेदारी दिलों की मिलाने की है।  कार्यक्रम में आने वाले सपाई साथियों को पूरा आदर दिया जायेगा।

 

 

 

Leave a Reply