मुसलमान साथ आये तो सरकार बन जाये, सपा को वोट से भाजपा जीतेगी– मायावती

February 22, 2017 5:03 PM0 commentsViews: 811
Share news

नजीर मलिक

m15

सिद्धार्थनगर। बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज यहां कहा है कि मुस्लम समाज बसपा को वोट देकर धर्मनिरपेक्ष सरकार बना सकता है। सपा को वोट देने का मतलब सीधे भाजपा की मदद करना है। इसलिए कि सपा कहीं लड़ाई में नहीं है। भाजपा को हराने के लिए सभी बसपा को वोट करें।

आज यहां सिद्धार्थनगर में जिला जेल के सामने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा के पास दलितों का एक मुश्त वोट है। यदि इसमें मुस्लिम समाज का वोट जुड़ जाये तो प्रदेश में बसपा की सरकार बन जायेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकना बहुत जरूरी है।

maya

श्मशान पर मोदी को घेरा

मायावती ने आज यहां प्रधानमंत्री के कब्रस्तिान बनाम श्मशान के मुद्दे पर उन्हें घेरते हुए कहा कि मोदी जी पहले भाजपा शासित प्रदेशों में श्मशान बनवा कर दिखायें। उन्होंने कहा कि मोदी निरेर्थक मुद्दे उठा कर चुनाव में साम्प्रदायिक अधार पर वोटों का ध्रुवीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र में कितने श्मशान बनाये गये हैं?

उन्होंने भाजपा सरकार को झूठों की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठ के आधार पर केन्द्र की सत्ता हथियायी है, लेकिन अब उसकी पोल खुल रही है। जनता भाजपा को सबक सिखा रही है। मोदी और उनकी सरकार व पार्टी का इस चुनाव में क्या हालत होगी, यह चुनाव परिणाम देख कर पता चल जायेगा।

नोटबंदी पर विफरीं माया

बसपा नेत्री ने कहा कि मोदी जी और उनकी सरकार ने पहले अपने लोगों और पूंजपितियों के नोट बदलवा लिये, इसके बाद नोटबंदी का फैसला लिए। इससे किसान, मजदूर,आम आदमी परेशान हुआ। अनेक लोगोंको जान देनी पड़ी।इस बार भाजपा को धूल चाटनी पड़ेगी।

भाजपा आरक्षण बंद करेगी

मायावती ने दावा किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो वह आरक्षण को खत्म कर देगी। इससे दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों का बहुत नुकसान होगा। पिछले चरणों में इसीलिए लोगों ने बसपा के पक्ष झमाझम मतदान किया है। आप भी इस खतरे को समझे और बसपा को वोट दें।

सपा गुंडों और लुटेरों का दल

मायावती ने अपने पचास मिनट के भाषण में सपा की जम कर बखिया उधेड़ी। उसे गुडों, जमीन पर कब्जा करने वालों का गिरोह बताते हुए कहा कि सपा के लोग अपराधों में लिप्त हैं। जमीनों मकानों पर अवैध कब्जा करते हैं। बसपा की सरकार बनने के बाद इस पर पार्कों का निर्माण बाद में होगा, सपाई गुंडे पहले जेल जायेंगे।

उन्होंने सपा सरकार और कांग्रेस को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि उसने बसपाराज की योजनाओं का नाम बदल दिया। जनकल्याणकारी कार्यक्रम बंद कर दिये। दोनों दल आगे भी लूट खसोट, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

मुसलमानों से अपील

भाषण के अंत में मायावती ने मुसलमानों कोभाजपा को हराने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सपा जीत नही रही है। इसलिए अगर मुसलमान बसपा से जुड़ेगा तो भाजपा जैसी साम्प्रदायिक पार्टी को शिस्त मिलेगी। अगर कुछ मुस्लिम भाई सपा को वोट करेंगे तो भाजपा जीत जायेगी। उन्हेंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल ला, तीन तलाक आदि के माध्यम से भाजपा मुसलमानों को परेशान करना चाह रही है और सपा चुपचाप तमाशा देख रही है।

 

Leave a Reply