वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, चार गिरफ्तार

January 28, 2016 5:05 PM0 commentsViews: 832
Share news

संजीव श्रीवास्तव

अस्पताल में दाखिल मजहर आजाद

अस्पताल में दाखिल मजहर आजाद

सिद्धार्थनगर। यहां के वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद पर बस्ती में गुरुवार की दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। उनका उपचार बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय मजहर आजाद मोहल्ले के बच्चों के आपस में विवाद को समझौता कराने के बाद पुरानी बस्ती थाने से बाहर आये थे। अभी वह सड़क पर ही पहुंचे थे कि अचानक पहले से घात लगा कर बैठे लगभग दो दर्जन लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। मजहर कुछ समझ पाते, इसके पहले हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

बताया जाता है कि मजहर आजाद के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में विशेष चिकित्सा दी रही है। अस्पताल पर उनकी सुरक्षा के लिए बंदोबस्त भी कर दिये गये हैं।

थाने के बाहर हुई इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। गंभीर रुप से घायल मजहर को बस्ती के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अभी मजहर का डाक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा लिखने की तैयारी में है। पकडे गये हमलावरों के बारे में जानकारी नही मिल सकी है।

पत्रकार पर जानलेवा हमले की खबर मिलते सिद्धार्थनगर के मीडियाकर्मियों में गहरा आक्रोश है। समाचार लिखे जाने तक चार हमलावरों के पकड़े जाने की खबर है।  बताते चलें कि मजहर आजद बस्ती के निवासी हैं लेकिन वह सिद्धार्थनगर से देश के एक बडे चैनल के रिपोर्टर है।

 

Leave a Reply