सिर्फ कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित रह सकता है भारत का भविष्य- हमीदुल्लाह

April 17, 2016 8:54 PM0 commentsViews: 339
Share news

नजीर मलिक

maulana

एनसीपी छोड़ कर कांग्रेस में आये वरिष्ठ नेता मौलाना हमीदुल्लाह ने कहा है कि देश का भविष्य सिर्फ कांगेस के हाथ में सुरक्षित है। अगर देश को विकास के पथ पर ले जाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा। विकास के लिए कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है।

डुमरियागंज तहसील पर अपने कैम्प कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौलाना हमीदुल्लाह खां ने लोगों को जंगे आजादी का इतिहास बताया और कहा कि कांग्रेस न होती तो आजादी भी नहीं आती।

मौलाना ने कहा कि आजादी के समय दंश में बटन तक नहीं बना था, लेकिन अब मसाइलें बन रही है। यह सारी उपलब्धियां कांग्रेस की देन हैं। कांगेस जब सत्ता में नहीं रहती है, तो देश का विकास ठहर जाता है।

इससे पूर्व कांगेस के जिलाध्यक्ष ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक और सामाजिक तरक्की र्में कांग्रेस का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि जनता को कुछ लोगों ने भ्रमित कर दिया है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता अतहर अलीम ने कहा कि कांगेस को छोड़ अन्य किसी भी संगठन ने जंगे आजादी में भाग नहीं लिया। तरक्की के सारे मापदंड कांग्रेस ने ही तैयार किये हैं। भारत को आगे बढ़ाना है तो देश में कांग्रेस को लाना होगा।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेयए] अनवारुल हक, अशोक गुप्ता, शकील अहमद, बख्तियार उसमानी, राघवेन्द्र शुक्ला, अतहर अलीम, प्रदीप ठकुराई, अब्दुस्सलाम एडवोकेट, जावेद अहमद, इश्तियाक अहमद आदि हाजिर रहे।

Leave a Reply