छतवा, चेतिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

March 29, 2017 1:59 pm0 commentsViews: 387
Share news

अमित श्रीवास्तव amit

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। बाँसी तहसील के छतवा व चेतिया न्याय पंचायत स्तर के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयो पर आरटीई मेला एवम् विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में  न्याय पंचायत छतवा व चेतिया न्याय पंचायत स्तर के समस्त अध्यापक एवम अध्यापिकाओं की मौजूदगी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।चेतिया न्याय पंचायत के विद्यालयो की प्रदर्शनी का आयोजन प्रयाग रावत पूर्व माध्यमिक विद्यालय व छतवा न्याय पंचायत के विद्यालयो की प्रदर्शनी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय असिधवा द्वितीय पर किया गया।आरटीई मेला एवम् विज्ञान प्रदर्शनी प्रिया शुक्ला, दिव्या त्रिपाठी, वन्दना तिवारी, कु.शबनम, रेश्मी,सुषमा तिवारी, अंकिता त्रिपाठी,अंजनी आदि बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में चेतिया न्याय पंचायत स्तर पर सहायक अध्यापक स्वाति,प्रगति मिश्रा, नेहा, मधुबाला, नमिता, शिवांगी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  शकुन्तला देवी व छतवा न्याय पंचायत स्तर पर सहायक अध्यापक वीनू शर्मा, रानी श्रीवास्तव, रेश्मा, आरती मिश्रा, पल्लवी श्रीवास्तव, बबिता श्रीवास्तव, राशि जैन, महिमा रानी, नामित मौर्या, पूनम, शबनम, मेघा नैन, अनिल कुमार वरुण, सतीश चन्द्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply