पंचायत चुनाव को लेकर जोश में भाजपा, विधायक श्यामधनी राही ने अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया

January 11, 2021 9:08 PM0 commentsViews: 386
Share news

अजीत सिंह

जिलामंत्री फतेबहादुर सिंह को अंगवस्त्र भेंट करते विधायक श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के जनपद दौरे से भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ में जोश है। सदर विधायक श्यामधनी राही ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दृढ़संकल्पित हों।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद माधव ने बताया कि सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन श्यामबिहारी जायसवाल की मौजूदगी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से विधानसभा कपिलवस्तु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत चुनाव संबंधी जानकारी और समस्याओं पर चर्चा हुई। अंत में सभी लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओ के पंचायत चुनाव लड़ने और उनकी जीत के लिए एकजुट होकर कमर कसने की बात कही।

बैठक में सदर विधायक श्याम धनी राही ने पंचायत चुनाव प्रभारी बृजबिहारी मिश्र, पूर्व जिलाअध्यक्ष परमात्मा पांडे, पंचायत चुनाव संयोजक जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष सम्पूर्णानंद पांडेय, लक्ष्मीकान्त जायसवाल, महेन्द्र लोधी, जगदीश जायसवाल, द्रिगनारायण सिंह सहित मंडल प्रभारी गण, पंचायत वार्ड संयोजक/सहसंयोजक व ब्लॉक संयोजक/सहसंयोजकों को अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

Leave a Reply