एमएलसी चुनाव में लगातर तीसरी जीत हासिल कर ध्रुव त्रिपाठी ने बनाई हैट्रिक, बधाइयों का तांता

December 4, 2020 1:29 PM0 commentsViews: 407
Share news

अजीत सिंह

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2020 के चुनाव में भी बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बन गए हैं।

उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 1008 मतों से पराजित किया। ध्रुव को 10227 जबकि अजय सिंह को 9219 वोट मिला। चुनाव का फैसला दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ। कवनों उम्मीदवारों के बीच अंत तक कड़ी टक्कर रही। लकिन अन्ततः घ्रुवत्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक बना ली।त्रिपाठी सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं। उनकी जीत पर यहां शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

16 में से 14 प्रत्याशी परिणाम की दौड़ से बाहर (एलिमिनेट) होते गए। नई पेंशन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने 4529 मत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव रहे, उन्हें 2667 वोट मिले। मंडलायुक्त/ रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

Leave a Reply