मॉडल प्राथमिक विद्यालय देवियापुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिकोत्सव

February 25, 2020 11:59 AM0 commentsViews: 347
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। मॉडल प्राथमिक विद्यालय देवियापुर में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग में यह पहला आयोजन होगा जिसको बड़े ही धूम धाम से कान्वेंट विद्यालयों के तरह मनाया गया। जनपद के लिए बड़े ही हर्ष की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक माह से बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। देखकर सभी दर्शको, श्रोताओं और अतिथियों ने  बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को सराहा। ग्राम प्रधान ईं. सर्वेश जायसवाल व प्रधानध्यापक बलवंत कुमार चौधरी का यह प्रयास बहुत ही सफल रहा। अगर इसी तरह से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालय हों जायें तो गरीब परिवार के बच्चे भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के कलीमुल्लाह, रंजना निरंजन, मानवेन्द्र, शैलेन्द्र मिश्र, मनोज बजाज, जुबेर अहमद, सुभाष, अशोक चौधरी, हबीबुल्लाह, आरिफ, संकटा प्रसाद, डिंपल सिंह, आराधना एवं सैकड़ो शिक्षक साथी व जनपद के वरिष्ठ समाज सेवी राणा प्रताप सिंह, अरुण प्रजापति, कवि पंकज सिद्धार्थ, अरुण त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, विक्रांत मणि त्रिपाठी, कंचन वर्मा, राजकुमार चौधरी, अनिल चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, सुनील यादव, दीपाक जायसवाल, दीपेन्द्र चौधरी, नरेंद्र पटेल, कमल सिंह, एसपी अग्रवाल, आशीष शुक्ला, अभिमन्यु गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता आदि  ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पांडेय व प्रवीन शर्मा ने किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply