मोदी जी के 55 महीने कांग्रेस के 55 सालों पर भारी पड़ गया है- डा. चन्द्रेश

February 8, 2019 4:44 PM0 commentsViews: 461
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने मोदी जी के कल संसद में भाषण के बारे बताते हुए कहा कि 55 महीनों में प्रधानमंत्री जी ने जो भी कार्य किए हैं कांग्रेस शासन के 55 सालों में भी वो काम नही हो पाये थे।

उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुकी कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने जिस प्रकार का आचरण कोलकाता में किया उससे पूरे देश मे संदेश गया कि संप्रग के दलों को देश की सुरक्षा, देशवासियों के हित से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारी और और उनके संरक्षकों से प्रेम है। सत्ता के लिये देश को दांव पर लगाने मे इन्हे कोई भी गुरेज नही होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व मे पार्टी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया है, और निरन्तर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने  कुशलता से प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ाया है।

भव्य कुम्भ का आयोजन और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश केवल एक छोटा सा हिस्सा है। “मेरा घर मोदी का घर” अभियान का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि हम अब तक लोकसभा क्षेत्र के 1.25 परिवारों तक पहुंच चुके हैं।और अभियान अभी भी जारी है।

महाराजगंज में भाजपा के बूथ अध्यक्षों और भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओं की मीटिंग मेें डॉक्टर चन्द्रेश उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल स्वागत बैनर से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह के साथ सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व किया।

Leave a Reply