महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर बरसी कांग्रेस पार्टी

November 5, 2015 4:56 PM0 commentsViews: 129
Share news

संजीव श्रीवास्तव

congress

उ.प्र. कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा है कि जिन मुददों को लेकर मोदी सत्ता में आये, पीएम बनने के बाद एक भी पूरा नहीं कर पाये हैं। न ही काला धन वापस आया और न ही महंगाई पर काबू हो सका।

ईश्वर चन्द्र गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मोदी दावा करते थे कि ऐसा करने के लिए उनके पास 56 इंच का सीना है, मगर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाक द्वारा सीजफायर की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। जिससे मोदी का सीना 56 इंच का होने पर भी सवाल खड़े हो गये हैं।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि देश में महंगाई की दर काफी तेजी से बढ़ रही है। हालत यह हो गयी है कि गरीबों की थाली से अरहर की दाल गायब हो गयी है। पीएम के रुप में मोदी ने विदेश यात्राओं का रिकार्ड कायम किया है।

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि काला धन लाकर गरीबों के खाते में 15 लाख जमा करने का मोदी का दावा भी झूठा हो गया है। प्रदेश सरकार की भी नीतियां जन विरोधी है। आम आदमी की आवाज पुलिस वाले दबा रहे हैं। कांग्रेस अब दोनों सरकारों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

इस अवसर पर डा. वी. एन. त्रिपाठी, कन्हैया मिश्रा, कन्हैया पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार उर्फ गुडडू, लालिता त्रिपाठी, कासिम अली, अशोक गुप्ता, अब्दुल सलाम, राजेश सिंह, मुनिराम, गुफरान, राघवेन्द्र शुक्ला, महेश कन्नौजिया, अनिल सिंह आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply