गोविद माधव की अगुआई में मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का जोरदार प्रचार

June 22, 2020 1:02 PM0 commentsViews: 184
Share news

सग़ीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर।मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को भाजपा जन जन तक पहुंचाने में दिलो जान से जुट गई है।मोदी सरकार के  दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा न सिर्फ़ मोदी सरकार की खूबियों का बखान कर रही है बल्कि प्रत्येक बूथ,नगर,एवं  गांव में भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री  का पत्र और मास्क  वितरित कर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

बताते चलें कि भाजपा सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष गोविंद माधव के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हैं। वे गांव गांव वहरह घुम कर सरकार के एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद माधव का कहना है कि हमारे प्रधनंखी जी राट्रीय स्वाभिमान बढ़ाने और भारत को दुनियां के ग्रणी मुल्कों की कतार में खड़ा करने में सफल रहे हैं।

इसी क्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार पाठक के नेतृत्व में बढ़नी नगर पंचायत के गोलाबाजार में व्यापारियों के बीच एवं मुड़िला के बूथ पर घर घर जाकर पत्र और मास्क वितरण किया गया, और लोगो के बीच मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में विनीत कमलापुरी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजीव मौर्य, मुड़िला के भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश उपाध्याय इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply