मोदी सरकार में राष्ट्रीय चेतना का विकास हुआ है– जगदम्बिका पाल

November 4, 2016 12:02 PM0 commentsViews: 290
Share news

नजीर मलिक

pal2

सिद्धार्थनगर।  भारतीय जनता पार्टी के शासन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का विकास हुआ है। जनता द्धारा चाइनीज सामानों की होली जलाना और सीमा पर दुश्मनों को करारा जवाब देना इसका प्रमाण है।

यह बातें भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा। वह आज यहां पीडब्लूडी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। उनहोंने कहा कि जासूसी के आरोप में सपा के सांसद के पीए के पकड़े जाने परसपा की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्षों के शासनकाल में सीमा पार से हमारे जवान शहीद किये जाते थे और सरकार चुप रहती थी। भाजपा सरकार आई तो गोलियों का जवाब देना शुरू किया। यही नहीं भारत की जनता ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीनी सामानों का बहिष्कर कर यह जता दिया है कि आज उसके अंदर राष्ट्र प्रेम हिलोरें मार रहा है।

उन्होंने हाल में पकडें गये आईएसआई के भारतीय एजेंट की चर्चा करते हुए कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति सपा के एक सांसद का पीए था। वह 1998 से आईएसइाई के लिए काम कर रहा था। इसके बाद भी इस मुद्दे पर सपा की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा सांसद ने प्रेसवार्ता के बाद अपने कैम्प कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौन रख कर उन्हें आमत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Leave a Reply