सांसद पाल ने किया पीएमआरवाई सड़क का लोकार्पण

December 23, 2016 4:33 PM0 commentsViews: 322
Share news

आकाश कुमार

sadak
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में तुलसियापुर-रोइनिहवा मार्ग का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने किया। 5 किमी लंबी यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनायी गयी है। इसमें 2.82 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। शिलान्यास के मौके पर सांसद ने कहा मोदी सरकार सम्पूर्ण भारत का विकास द्रुत गति से कर रही है।

इस मौके पर आयोजित सभा में सांसद पाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विचारों मूल्यांे और सिद्धान्तांे पर आधारित है। यह सरकार दिखावेबाजी से दूर रहकर काम करती है। उन्होंने कहा कि हम अपने वादो पर खरे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। हमसफर टेªन का गोरखपुर से बढ़नी होते हुए चलाना जनपद के लिए सौभाग्य की बात है।

लोकार्पण  कार्यक्रम में भाजपा नेता सेवक चौधरी, अमर सिंह चौधरी, शिवचंद्र भारती, रमेश त्रिपाठी, विजय बहादुर, लवकुश सैनी, लाल जी चौधरी, बैजनाथ चौधरी, राम भजन चौधरी, नूरूल हुदा, वाहिद अंसारी, अब्दुल गफफार, राकेश पासवान, रमेश पासवान, देव नारायण, रामनिवास, रामबेलास आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply