नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

June 5, 2020 11:29 AM0 commentsViews: 801
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की भगा ले जाने के आरोपी को गत दिवस ढेबरूआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। अधियुक्त का नाम बुधिराम है तथा वह सिरकिहवा का निवासी है।

थाना ढेबरूआ प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि  मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र साधू मौर्या निवासी ग्राम मैनिहवा टोला धुसवा, थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर की गिरफ्तारी उसके घर से ही पुलिस टीम द्वारा किया गया और जेल भेज दिया गया। उसकी गिरफ्तारी उपनिरीक्षक राधारमण यादव चौकी प्रभारी कठेला थाना ढेबरूआ की टीम द्धारा की गई।

याद रहे कि विभन्न धाराओं में वांछित चल रहे बुधई उर्फ बुधिराम पुत्र झिंनन निवासी ग्राम मैनिहवा टोला सिरकिहवा थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर निवासी था। उस पर मुकदमा अपराध संख्या:154/2020 धारा 363/366/376(3)आईपीसी व 3/4पास्को एक्ट व 3(2)5 अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत एक नाबालिग लड़की को बहला फसलर कर भगा ले जाने का मुकदमा कायम किया गया था, मगर वह एन वक्त पर फरार हो गया था।

Leave a Reply